दुमका (झारखण्ड) हलचल 19 सितम्बर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 सितंबर 2017

दुमका (झारखण्ड) हलचल 19 सितम्बर

शिबू सोरेन जनजातीय इंटर काॅलेज बोरियो, साहेबगंज शासी निकाय के सदस्य बने डा रंजीत

jharkhand map
शिबू सोरेन जनजातीय इंटर काॅलेज बोरियो, साहेबगंज में महाविद्यालय शासी निकाय का गठन कर लिया गया है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्विविद्यालय, दुमका में स्पोर्टस एडमिनिस्ट्रेटर डा0 रंजीत कुमार सिंह को महाविद्यालय का सदस्य मनोनित किया गया है। विदित हो, झारखण्ड अधिविद्य परिषद् राँची के सचिव रजनीकांत वर्मा ने जेएसी/ 4742/ 17 दिनांक 08. 09. 2017 को उपरोक्त आशय का पत्र महाविद्यालय को भेजा है। प्रभारी प्राचार्य, शिबू सोरेन जनताीय इंटर काॅलेज, बोरियो,  साहेबगंज को प्रेषित पत्र के अनुसार झारखण्ड अधिविद्य परिषद् अधिनियम 2002 एवं अनुवत्र्ती संशोधन अधिनियम 2006 की धारा 7.6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिषद् के ज्ञापांक जेएसी/ 3176/ 14 दिनांक 10.06.2014 द्वारा महाविद्यालय में शासी निकाय का गठन किया गया था जिसके मनोनित सदस्यों की अवधि समाप्त हो चुकी है। अवधि समाप्ति के बाद शासी निकाय का पुर्नगठन किया गया जिसमें बोरियो के भाजपा विधायक ताला मरांडी सहित डा0 रंजीत कुमार सिंह (भूगर्भशास्त्र विभाग) व अनुमण्डल पदाधिकारी साहेबगंज को महाविद्यालय शासी निकाय का सदस्य बनाया गया हैं। संस्था के प्रधान प्राचार्य व जिला शिक्षा पदाधिकारी, साहेबगंज महाविद्यालय शासी निकाय के पदेन सदस्य होते हैं।  ---

                   
डिग्री पार्ट-2 की परीक्षाएँ 05 नवम्बर से 25 नवम्बर तक

एसकेएमयू, दुमका ने वर्ष 2017 डिग्री पार्ट-2 आॅनर्स/ सबसीडियरी/ जेनरल/ परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है।  विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से नाॅटिफिकेशन सं0- 78/ 17 के अनुसार 05 नवम्बर से 25 नवम्बर 2017 तक पूर्वा0 10 से दोपहर 01 बजे तक उपरोक्त की परीक्षाएँ ली जाऐंगी। 

केन्द्रीय कारा  में  स्वच्छता   ही  धर्म  नाटक  का  हुआ  मंचन 

केन्द्रीय  कारागार,  दुमका  में   स्वच्छता   ही  सेवा  है अभियान  के  तहत  झारखंड कला केन्द्र,  दुमका के निदेॅशन  में   शैली  सृजन   नाट्रय संस्था दुमका  के  कलाकारो के द्वारा  स्वच्छता   ही  धर्म  नाटक  का  मंचन  सफलतापूर्वक  किया  गया।  सैकड़ों की  संख्या  में   कैदियों   ने  न सिर्फ नाटक का  भरपूर  मनोरंजन  लिया बल्कि   स्वच्छता   के  महत्व   को  समझा  तथा  स्वच्छता   अभियान   से  खुद   को  जोड़ने  का  संकल्प लिया।   इस  अवसर  पर  जेलर  पांडे   जी  के  साथ  जेल  के  सभी  पदाधिकारी /  कर्मचारी   भी  मौजूद  थे ।  कलाकारों   में   नवीन  चंद्र   ठाकुर  ,  मो0  सन्हाउल ,  अमित , अभिषेक, शंकर साह,  दिलीप  मिर्धा एवं  दिव्यांग   कलाकार  अमित  ने  बखूबी  अपनी कला  से  सभी  को  मोहित  कर  दिया ।     बीच-बीच  में  कैदियों   के  साथ -साथ  पदाधिकारीयों   कमॅचारीयों  को  हँसाते  हँसाते   लोट पोट  किया  अन्त  में   जेलर  महोदय  की  ओर  से  सभी  कलाकारों   का  आभार  व्यक्त   कर  झारखंड कला केन्द्र दुमका  के  प्राचार्य /सचिव  गौर  कांत झा  सहित  सभी  कलाकारों   को  धन्यवाद   ज्ञापित   किया  मंच  संचालन   गौर  कांत झा   ने  किया  ।

एयरटेल नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं ने कम्पनी को दी  चेतावनी

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा एयर टेल नेटवर्क नही होने से क्षेत्र के उपभोक्ता को काफी परेशानी हो रही है। यहां के लोगों को डिजिटल इंडिया का लाभ भी नहीं मिल रहा है। एयरटेल उपभोक्ता ऑनलाइन काम नहीं कर पा रहे हैं। नेटवोर्क नही रहने से लोग चाह कर भी इसकी उपभोक्ता बनने से कतराते हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग अब तक एयरटेल नेटवर्क का मजा नही ले पा रहे है। इस क्षेत्र में अनुमान दो हजार के आसपास एयरटेल उपभोक्ता है।  नेटवर्क नही रहने से यहां के रिटेलर भी काफी परेशान हैं। एयरटेल उपभोक्ता समेत दर्जनों उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि सम्पन्न नेटवर्क के नाम पर एयरटेल कम्पनी यहां के उपभोक्ता को धोखा दे रही है। क्योंकि नेटवर्क से ना कॉल लगता है और न ही डाटा यूज़ हो पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज करने के बावजूद कम्पनी के लोग इसे संज्ञान में नही ले रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द नेटवर्क का समस्या सुधार नही हुआ तो एयरटेल उपभोक्ता अपनी अपनी एयरटेल सिम को जलाने एवं कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उपभोक्ताओं ने मांग की है जल्द से जल्द नेटवर्क की सुधार की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: