दक्षिणी मेक्सिको में आठ की तीव्रता का भूकंप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

दक्षिणी मेक्सिको में आठ की तीव्रता का भूकंप

earthquake-of-eight-intensity-in-southern-mexico
मेक्सिकाे,08 सितंबर, मेक्सिको के दक्षिणी तट पर कल देर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता आठ आंकी गई हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान ने आज यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस भूकंप के कारण इमारतें जोर जोर से हिलने लगी और लोग डर के मारे घरों से निकल कर बाहर की तरफ भागने लगे। प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र के मुताबिक इस भूकंप का केन्द्र पिजीजीअपान शहर के 123 किलाेमीटर दक्षिण पश्चिम में था और अधिकेन्द्र जमीन में 33 किलोमीटर नीचे था। इसकी वजह से भीषण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: