सोल, 17 सितंबर, भारत की शीर्ष स्टार पीवी सिंधू ने आठवीं सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा से विश्व चैंपियनशिप के फाइनल की हार का बदला चुकाते हुए रविवार को कोरिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक और विश्व चैपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू ने विश्व चैंपियन ओकुहारा को एक घंटे 24 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण फाइनल में 22-20, 11-21, 21-18 से हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया। सिंधू इसके साथ ही कोरिया में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयीं। सिंधू को गत अगस्त में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा से तीन गेमों के संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन यहां उन्होंने जीत हासिल कर उस हार का बदला चुका लिया और स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की सिंधू ने इस जीत के साथ नौंवें नंबर की ओकुहारा के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 4-4 से बराबर कर लिया है। सिंधू का यह तीसरा सुपर सीरीज खिताब है। इससे पहले उन्होंने इस साल स्पेन की कैरोलिना मारिन को मात देकर इंडिया ओपन का खिताब जीता था जबकि पिछले साल सिंधू ने चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब भी जीता था। राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने सिंधू की जीत पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा,“क्या जबरदस्त मैच था। दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता दिखायी। यह विश्व चैंपियनशिप के फाइनल जैसा ही कांटे का मुकाबला था। मुझे बेहद ख़ुशी है कि सिंधू ने इस बार खिताब अपने नाम किया।”
सोमवार, 18 सितंबर 2017
सिंधू ने रचा इतिहास, जीता कोरिया ओपन का खिताब
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें