नोटबंदी पर काला दिवस मनाएगी कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

नोटबंदी पर काला दिवस मनाएगी कांग्रेस

congress-to-celeberate-black-day-on-demonetization
नयी दिल्ली 07 नवंबर, कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन नोटबंदी की पहली बरसी पर कल आठ नवंबर को ‘काला दिवस’ मनाएंगे। युवक कांग्रेस ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक साल पहले आठ नवंबर को इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करके पूरे देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया था और करोड़ों लोगों को बेरोजगारी दहलीज पर खडा कर दिया था।नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के सहयोगी संगठन युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन तथा सेवा दल संयुक्तरूप से काला दिवस मनाएंगे। युवक कांग्रेस ने नोटबंदी को संगठित लूट करार देते हुए कहा कि इस लूट के खिलाफ यहां जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: