विदेशी मुद्रा भंडार 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

विदेशी मुद्रा भंडार 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

foreign-exchange-reserves-at-the-highest-level-of-10-weeks
मुंबई 08 दिसंबर, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर 401.94 अरब डॉलर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 24 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.21 अरब डॉलर बढ़कर 400.74 अरब डॉलर पर रहा था। वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार का इससे ऊँचा स्तर 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था जब यह 402.25 अरब डॉलर रहा था।  रिजर्व बैंक द्वारा आज यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, 01 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.15 अरब डॉलर बढ़कर 377.46 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। स्वर्ण भंडार भी 45.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 20.70 अरब डॉलर पर रहा।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 74 लाख डॉलर बढ़कर 2.28 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 49 लाख डॉलर बढ़कर 1.50 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

कोई टिप्पणी नहीं: