कांग्रेस ने मनमोहन का सम्मान नहीं किया, अब इस्तेमाल कर रही : रिजीजू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 दिसंबर 2017

कांग्रेस ने मनमोहन का सम्मान नहीं किया, अब इस्तेमाल कर रही : रिजीजू

rijiju-blame-congress-using-manmohan
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने रविवार को आरोप लगाया कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब कांग्रेस ने उनका सम्मान नहीं किया, लेकिन अब गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक बयान जारी करने के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है।   गृह राज्य मंत्री ने ट्वीट किया, "कांग्रेस क्यों मनमोहन सिंह को राजनीतिक बयान देने के लिए मजबूर कर रही है? उन्होंने सभी भ्रष्टाचार उनके अधीन किए, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में कभी सम्मान नहीं दिया।" रिजीजू की यह प्रतिक्रिया मनमोहन द्वारा नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के एक दिन बाद आई है। सिंह ने शनिवार को सूरत में कहा था, "जीएसटी को बुरी तरह से डिजाइन किया गया और जल्दबाजी में लागू किया गया। नोटबंदी काला धन के खिलाफ बिना किसी तैयारी के छेड़ा गया अधकचरा युद्ध था, जहां उन्होंने (मोदी) हर किसी को चोर के रूप में चित्रित किया, जबकि असली अपराधी इससे अछूते रहे।" 14वें गुजरात विधानसभा के लिए मतदान नौ और 14 दिसंबर को होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: