आस्ट्रेलियाई ओपन : मर्टेंस को हराकर वोज्नियाकी फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

आस्ट्रेलियाई ओपन : मर्टेंस को हराकर वोज्नियाकी फाइनल में

Caroline-Wozniacki-in-final-austrelian-open
मेलबर्न, 25 जनवरी, कैरोलिना वोज्नियाकी ने गैर वरीय एलिसे मर्टेंस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया । दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वोज्नियाकी ने एक घंटा 37 मिनट तक चले मुकाबले में मर्टेंस को 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।  अब वोज्नियाकी का सामना रोमानिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप या 2016 की चैम्पियन एंजेलिक कर्बर से होगा । वोज्नियाकी तीसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची है । वह 2010 में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी लेकिन उसके बाद से सिर्फ एक बार 2014 में अमेरिकी ओपन में ही फाइनल खेल सकी थी । 

कोई टिप्पणी नहीं: