बिहार में पछुआ हवा के थपेड़ों से बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जनवरी 2018

बिहार में पछुआ हवा के थपेड़ों से बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल

cold-wave-continue-in-bihar
पटना 06 जनवरी, बिहार में कोहरा छंटने के बाद पछुआ हवा के थपेड़ों के कारण बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल हो रहे हैं । मौसम विभाग से यहां मिली सूचना के अनुसार पटना, गया , भागलपुर , पूर्णिया समेत मध्य बिहार के कई जिले आज भी ठंड यथावत बना हुआ है । पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बनी हुयी है। इसके अलावा सीमांचल एवं कोसी के जिलों में भी इसी तरह की कनकनी बनी हुयी है । अगले 24 घंटे में सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा लेकिन धूप निकलने के बाद सर्द हवा के थपेड़ों से कड़ाके की ठंड भी रहेगी। फिलहाल ठंड का मिजाज नरम होने वाला नहीं है । भीषण ठंड और कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर इसका असर देखा जा रहा है । सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता भी कम आंकी गयी है। हालांकि दिन चढ़ने के बाद आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। राज्य में पिछले एक सप्ताह से जारी शीतलहर के कारण ठंड का कहर बना हुआ है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पछुआ हवा के कारण ठिठुरन जहां बनी हुयी वहीं तापमान में भी गिरावट हो रही है। सर्द हवा के थपेड़ों से परेशान रह रहे लोग दिन चढ़ने के बाद भी घरों में दुबके रहे। हालांकि आज दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की लेकिन कनकनी अभी भी बनी हुयी है।सड़क किनारे लोग टायर और लकड़ी जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड और कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है ।  इस बीच मौसम विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पटना का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । वहीं, गया का अधिकतम 19.7 डिग्री एवं न्यूनतम 07.8 डिग्री, भागलपुर का अधिकतम 14.5 डिग्री और न्यूनतम 04.0 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम 14.6 तथा न्यूनतम तापमान 05.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: