जेएनयू के वन क्षेत्र में पेड़ से लटकता शव मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

जेएनयू के वन क्षेत्र में पेड़ से लटकता शव मिला

dead-body-found-in-jnu
नई दिल्ली, 2 जनवरी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के वन क्षेत्र में पेड़ से लटका एक पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने अपरान्ह तीन बजे शव मिलने की जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, "अपराध व फोरेंसिक लैब की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच कर रही हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिससे पता चल सके कि यह किसी छात्र का है या किसी बाहरी व्यक्ति का।" अधिकारी ने कहा, "प्रथमदृष्ट्या शव दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रपट मिलने के बाद ही विवरण दिया जा सकेगा। जांच टीमें विश्वविद्यालय अधिकारियों के संपर्क में हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: