अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। प्रखंड के कर्णपुर गांव की जनक दुलारी देवी का निधन हो गया। वे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरिश्चंद्र ठाकुर की पत्नी थी। स्वर्गीय ठाकुर ने 1942 की क्रांति में सक्रिय भूमिका निभाई थी। जनक दुलारी देवी अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। ज्येष्ठ पुत्र कमल नारायण ठाकुर ने उनको मुखाग्नि दी। मुखिया राजाराम कामत, उपमुखिया अजित यादव, मदन झा, गोपाल झा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय जनक दुलारी एक धर्मपरायण सामाजिक महिला थी।
गुरुवार, 25 जनवरी 2018
मधुबनी : स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरिश्चंद्र ठाकुर की पत्नी की निधन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें