छात्रों से पढ़ाई का बोझ कम हो : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

छात्रों से पढ़ाई का बोझ कम हो : केजरीवाल

reduce-weight-on-student-kejriwal
नयी दिल्ली, 25 जनवरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोसिया से छात्रों पर पढ़ाई का बोझ आधा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को ऐसा अच्छा इंसान बनाने की जरूरत पर बल दिया जो महिलाओं का सम्मान कर सकें। केजरीवाल ने यहां अपने गणतंत्र दिवस भाषण में कहा, ‘‘मैं मनीष सिसौदिया (शिक्षा मंत्री) से अपील करता हूं कि छात्रों से पढ़ाई का बोझ 50 फीसद तक कम किया जाये। ज्यादा ध्यान छात्रों को अच्छा इंसान और ऐसा व्यक्ति बनाने पर दिया जाना चाहिये जो महिलाओं का सम्मान करें।’’  शिक्षा क्षेत्र में आप सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारने के क्षेत्र में ‘‘क्रांतिकारी काम’’ किये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: