दुमका 15 जनवरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रमंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कल किया जायेगा। झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने आज यहां बताया कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे इस सम्मेलन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सभी झामुमो विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी के संतालपरगना प्रमंडल के सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। श्री सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में राज्य की रघुवर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी स्तर पर आंदोलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी तथा हर साल 02 फरवरी को दुमका गांधी मैदान में आयोजित झारखंड दिवस को ऐतिहासिक बनाने के विषय पर गहन विमर्श किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन में राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की जनविरोधी नीतियां से आम लोगों को अवगत कराने के मसले पर रणनीति बनाकर कार्यक्रम चलाया जायेगा।
सोमवार, 15 जनवरी 2018
झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन कल
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें