मुकेश अग्निहोत्री बने हिमाचल कांग्रेस विधायक दल नेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

मुकेश अग्निहोत्री बने हिमाचल कांग्रेस विधायक दल नेता

mukesh-agnihotri-named-himachal-congress-legislative-party-leader
शिमला, 05 जनवरी, तीसरी बार विधायक बने और पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने की घोषणा पार्टी ने की, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने फोन पर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद के लिए श्री अग्निहोत्री के नाम पर मोहर लगाई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि वह विधानसभा में विपक्ष के नेता नहीं बन सकेंगे क्योंकि 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 21 सदस्य हैं जबकि विपक्ष के नेता पद पर दावे के लिए उनके पास 23 विधायक होने चाहिएं।  राजनीतिक हल्काें में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी वयोवृद्ध नेता वीरभद्र सिंह को विधायक दल नेता बनाये जाने की चर्चा थी। गुरुवार को पार्टी विधायकों की एक बैठक में राहुल गांधी को विधायक दल नेता नियुक्त करने को अधिकृत किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: