देवरिया एवं हमीरपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 मार्च 2018

देवरिया एवं हमीरपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे

case-registered-against-congress-president-rahul-gandhi-in-deoria-and-hamirpur
देवरिया/हमीरपुर,30 मार्च, कांग्रेस अधिवेशन में देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में देवरिया एवं हमीरपुर की अदालतों में परिवाद दाखिल किये गये हैं। परिवादी तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया कि एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते श्री गांधी की अमर्यादित टिप्पणी से उनको अपार कष्ट और पीड़ा हुई है और उनकी टिप्पणी काे लेकर आज देवरिया की फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी की धारा 499,500 आईपीसी के तहत परिवाद सलभ मणि बनाम राहुल गांधी दाखिल किया गया है। जिसमें पांच अप्रैल को धारा 200 सीआरपीसी के तहत बयान के लिये तारीख नियत की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: