भारत, पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 मार्च 2018

भारत, पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

heavy-firing-between-india-pakistan-at-line-of-control
जम्मू 4 मार्च, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार देर शाम भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रविवार को कहा, "पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में अकारण भारी गोलीबारी और गोलाबारी की।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए छोटे और स्वचालित हथियारों व मोर्टारों का इस्तेमाल किया।" सूत्र ने कहा कि गोलीबारी करीब दो घंटे तक जारी रही। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। ऐहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: