बिहार में 21 आईपीएस का स्थानांतरण एवं पदस्थापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 अप्रैल 2018

बिहार में 21 आईपीएस का स्थानांतरण एवं पदस्थापन

21-ips-transferd-in-bihar
पटना 07 अप्रैल, बिहार सरकार ने विधि-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से आज भारतीय पुलिस सेवा के 21 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन कर दिया। गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और पुलिस अधीक्षक (रेल) मुजफ्फरपुर विरेन्द्र कुमार झा को प्रोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक रेल, पटना गया है। जमालपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) शंकर झा को पुलिस उप महानिरीक्षक, सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो, पटना बनाया गया है। इसी तरह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिव कुमार झा को प्रोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, पटना बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, नवगछिया पंकज सिन्हा को पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा, पटना भेजा गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना ललन मोहन प्रसाद को पुलिस उप महानिरीक्षक, चंपारण प्रक्षेत्र बेतिया, गृह रक्षा वाहिनी (पटना) के समादेष्टा शेखर कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) और पुलिस अधीक्षक (रेल), पटना जितेन्द्र मिश्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक मुंगेर प्रक्षेत्र बनाया गया है।

शिवहर के पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्र का स्थानांतरण करते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना भेजा गया है। पदस्थापन की प्रतिक्षा में चल रहे पंकज कुमार राज को पुलिस अधीक्षक (राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो) पटना बनाया गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक शेखपुरा राजेन्द्र कुमार भील को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, पटना भेजा गया है। राज्यपाल के परिसहाय आनंद कुमार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना और सीवान के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्तिकेय के. शर्मा को सीवान का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि झंझारपुर की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निधि रानी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, नवगछिया बनाया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय संतोष कुमार को शिवहर के पुलिस अधीक्षक के पद भेजा गया है। इसी तरह जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयाशंकर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक शेखपुरा बनाया गया है। गृह विभाग के अनुसार अरविंद कुमार (नवप्रोन्नत) पुलिस अधीक्षक, लखीसराय को स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक के सहायक ( सैन्य पुलिस), पटना बनाया गया है। वहीं मोद कुमार मंडल (नवप्रोन्नत) पुलिस अधीक्षक सह ओएसडी , अपराध अनुसंधान विभाग को बिहार सैन्य पुलिस -03 (बोधगया) का समादेष्टा बनाया गया है। इसी तरह, योगेन्द्र कुमार, परीक्ष्यमान (सम्प्रति पटना जिला में व्यवहारिक प्रशिक्षण में) को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर बनाया गया है। कान्तेश कुमार मिश्रा (सम्प्रति मुजफ्फरपुर जिले में व्यवहारिक प्रशिक्षण में) को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिवान बनाया गया है। वर्ष 2015 के अधिकारी श्री मंजीत (सम्प्रति गया जिले में व्यवहारिक प्रशिक्षण में) को अनुमंडल पुलिस अधिकारी जगदीशपुर बनाया गया है। इसी तरह सुशील कुमार ( सम्प्रति पूर्णिया जिले में व्यवहारिक प्रशिक्षण में) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज बनाया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: