बिहार में सरकार जीरो, चाचा नीतीश नीरो: तेजस्वी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

बिहार में सरकार जीरो, चाचा नीतीश नीरो: तेजस्वी

government-zero-nitish-nero-tejaswi
पटना 05 अप्रैल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज कहा कि राज्य में गवर्नेंस (सरकार) नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है लेकिन चाचा (नीतीश) फिर भी नीरो बने हुए हैं।  श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए श्री कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा,“सरकार जीरो, दंगाई हीरो हमार चाचा नीतीश नीरो”।  उल्लेखनीय है कि तेजस्वी ने बुधवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में नीतीश कुमार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार नागपुर और दिल्ली से नियंत्रित हो रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: