बिहार : येसु मेरे दिल में आया... - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

बिहार : येसु मेरे दिल में आया...

jesus-in-patna
चुहड़ी. आज चुहड़ी पल्ली के आठ बच्चों को प्रथम परमप्रसाद मिला.यहां पर रहने वाली नीतू सिंह कहती हैं कि हम ईसाइयों के लिये    ऐतिहासिक दिवस है.  रविवार को 1बालक 7 बालिकाओं ने पहली बार प्रथम परमप्रसाद लिये. बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेवेस्टियन गोबियस के करकमलों से राजाओं के राजा येसु ख्रीस्त के शरीर को रोटी और रक्त को दाखरस के रूप में  परमप्रसाद  ग्रहण किये. यह विशेष धार्मिक आयोजन चुहड़ी पल्ली के मुख्य पुरोहित फादर फिन्टन साह ने किया.बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेवास्टियन गोबियस मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे.चुहड़ी के फादर फिन्टन और फादर पाकिया राज.वहीं चखनी पल्ली के फादर अनूप और फादर हरमन. बताते चले कि पश्चिम चम्पारण में ईसाई समुदाय का गढ़ रहा है.बेतिया,चुहड़ी,चखनी,दुसैया आदि जगहों से धर्म अंगीकार किये हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: