तूफान से ताजमहल परिसर में नुकसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

तूफान से ताजमहल परिसर में नुकसान

taj-mahal-efected-in-storm
आगरा,12 अप्रैल, आगरा में आए तूफान से ताजमहल पर शाही दरवाजे के ऊपर लगा करीब 12 फुट ऊंचा खंभा और दक्षिणी गेट के ऊपर लगा आठ फुट ऊंचा स्तंभ टूट गया। सहेली बुर्ज के मकबरे की छत का गुलदस्ता भी नीचे आ गिरा। बुधवार रात 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आये तूफान और बारिश में फोरकोर्ट में लगा नीम का पेड़ गिर गया। रेवती के बाड़े में पश्चिमी दीवार से लगा पीपल का पेड़ टूट गया। इसमें बाड़े की दीवार टूटने के साथ ही बगल के मकान की दीवार भी टूट गई । वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि गत बुधवार की शाम आये तूफान और बारिश से ताजमहल को काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार को ताजमहल में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और कहां-कहां नुकसान हुआ है उसका जायजा लिया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: