मधुबनी : रेडक्रॉस सोसाइटी ऑफ़ मधुबनी के तत्वावधान में आज फिर की गई नगर की सफाई। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 मई 2018

मधुबनी : रेडक्रॉस सोसाइटी ऑफ़ मधुबनी के तत्वावधान में आज फिर की गई नगर की सफाई।

cleen-madhubani-programme
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 27 मई, मधुबनी शहर के थाना मोड़ के नजदीक विद्यापति टावर पर सुबह 6.30 बजे सैकड़ो लोग हाथ में झाड़ू, बेलचा, कुदाल लेकर नगर की सफाई को पुनः एक बार निकले। इस सफाई कार्यक्रम की अगुवाई रेडक्रॉस सोसाइटी ऑफ़ मधुबनी के अध्यक्ष जिलाधिकारी मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक कर रहें थे। सफाई कार्यक्रम की शरुआत विद्यापति टावर स्थित विद्यापति की मूर्ति पर जिलाधिकारी मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक, नगर विधायक मधुबनी श्री समीर कुमार महासेठ, सदर एसडीओ श्री सुनील कुमार एवं अन्य लोगों द्वारा माल्यार्पण द्वारा की गई। स्वच्छ्ता अभियान में रेडक्रॉस सोसाइटी ऑफ़ मधुबनी के अध्यक्ष जिलाधिकारी मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक ने आज के सफाई कार्यक्रम को चार टीम के निर्देशन में किया। जिसमें रुट नंबर 1 जो विद्यापति टावर से स्टेशन और टाउन क्लब महादेव मंदिर तक था। रुट नंबर 1 के कार्य को NSS  एवं NCC के  कैडेट्स एवं प्रभारी ने सम्पन्न किया। रुट नंबर 2 जो विद्यापति टावर से बाटा चौक, गंगासागर चौक होते हुए तिलक चौक तक था। रुट नंबर 2 के कार्य को रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी, बैडमिंटन एसोसिएशन मधुबनी,  रेडक्रॉस के सदस्य एवं  आम नागरिग का काफी सहयोग रहा। रुट नंबर 3 जो विद्यापति टावर से शाहिद चौक, मिलन सिनेमा रोड होते हुए सुभाष चौक, गिलेशन बाजार, चूड़ी बाज़ार होते हुए बाटा चौक तक था। रुट नंबर 3 के कार्य की अगुवाई  रेडक्रॉस सोसाइटी ऑफ़ मधुबनी के अध्यक्ष जिलाधिकारी मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक खुद कर रहे थे। जिलाधिकारी के साथ नगर विधायक मधुबनी श्री समीर कुमार महासेठ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ गिरीश पाण्डेय,  एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नगर परिषद, क्लब मधुबनी के सदस्यगण, कई वार्ड पार्षद के साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल थे।  रुट नंबर 4 जो विद्यापति टावर से बाटा चौक, गिलेशन के अंदरूनी बाजार होते हुए नारियल बाजार होते हुए शंकर चौक था।  रुट नंबर 4 को इप्टा, NSS के साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल थे। पूरे स्वच्छता कार्यक्रम में नगर परिषद की तरफ से नगर परिषद मधुबनी का योगदान सराहनीय था। स्वच्छता अभियान मधुबनी में सभी आम लोग ने तहे दिल से भाग लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: