संविधान जीता, लोकतंत्र बहाल हुआ : सुरजेवाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 मई 2018

संविधान जीता, लोकतंत्र बहाल हुआ : सुरजेवाला

constitution-won-surjewala
नयी दिल्ली , 18 मई, उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने आज कहा कि संविधान की जीत हुई और लोकतंत्र बहाल हुआ। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि येदियुरप्पा ‘एक दिन के मुख्यमंत्री’ साबित होंगे। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘संविधान की जीत हुई, लोकतंत्र बहाल हुआ।’’  उन्होंने कहा, ‘‘बीएस येदियुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री होंगे। संविधान एक गैरकानूनी मुख्यमंत्री तथा कर्नाटक के राज्यपाल के असंवैधानिक निर्णय को भी खारिज करता है।’’  गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने आज कहा कि येदियुरप्पा कल शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करें।  कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जदएस+ को 38 सीटें मिली हैं। फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है।

कोई टिप्पणी नहीं: