आई पी एल फाइनल : जश्न में सबसे पीछे थे धोनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 मई 2018

आई पी एल फाइनल : जश्न में सबसे पीछे थे धोनी

dhoni-behind-in-winning-ceremony-ipl
मुंबई, 27 मई, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार आईपीएल 11 का चैंपियन बना दिया लेकिन जश्न मनाने के मामले में वह अपने टीम साथियों के पीछे रहे। शेन वाटसन के नाबाद शतक से चेन्नई की टीम जब जीत की दहलीज पर पहुंच गयी थी तब चेन्नई के सभी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए तैयार हो गए थे। ऐसे माहौल में कैप्टन कूल नाम से प्रसिद्ध धोनी अपने स्वभाव के मुताबिक अपने साथियों के पीछे थे। विजयी रन बनते ही चेन्नई के सभी खिलाड़ी मैदान में दौड़ पड़े। धोनी अपने साथियों के बाद मैदान में पहुंचे। इस मौके पर धोनी की बेटी जीवा उनके हाथों में थी।

कोई टिप्पणी नहीं: