मधुबनी : ‘एक शाम शहीदों के नाम‘ कार्यक्रम का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 मई 2018

मधुबनी : ‘एक शाम शहीदों के नाम‘ कार्यक्रम का शुभारंभ

ek-sham-shahidon-ke-naam-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 23 मई  जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा बुधवार की संध्या स्थानीय नगर भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम‘ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कुमार गौरव, सहायक समाहत्र्ता, मधुबनी(प्रषिक्षु), श्री विनोद कुमार पंकज, वरीय उप समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री सुजीत कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री नवीन कुमार, अनुमंडल लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी, झंझारपुर, श्री संजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रहिका समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सैनिक कल्याण निदेषालय,बिहार पटना के द्वारा झंडा दिवस कोष में धन संग्रह हेतु लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देष्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत यह कार्यक्रम दिनांक 23.05.18 को जिला मुख्यालय,मधुबनी में संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 17 सदस्यों की एक टोली(कलाकारों,स्टेज लाईट एवं साउंड सिस्टम के साथ) श्री राजेष कुमार वर्मा,क्षेत्रीय पदाधिकारी,सै0क0नि0,बिहार के नेतृत्व में पहुंची। 23.05.18 को मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के पष्चात टीम 24.05.18 को अनुमंडल मुख्यालय, झंझारपुर के लिए प्रस्थान करेगी एवं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पष्चात दिनांक 25.05.18 को पूरी टीम अनुमंडल मुख्यालय,बेनीपट्टी के लिए प्रस्थान करेगी एवं संध्या में बेनीपट्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कर 26.05.18 को पटना के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में देषभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: