दुमका : झामुमों प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 मई 2018

दुमका : झामुमों प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति

jmm-block-team-announce
दुमका (आर्यावर्त डेस्क) झाविमों आदिवासी मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने व दुमका के 206 पंचायतो से उक्त सम्मेलन में कार्यकत्ता शामिल हो इसके लिए केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर दुमका जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी संख्या में कार्यकर्ता  शामिल हों इसके लिए 8 मई को मसलिया में मार्था हांसदा के नेतृत्व में  9 मई को दुमका में छोटुभाई मुर्मु के नेतृत्व में इसी दिन गोपीकांदर में  बिजय ठाकुर व सुभाषणी मरांडी के नेतृत्व में,  शिकारीपाड़ा में सनत हांसदा के नेतृत्व में।  11 मई को काठीकुंड में जमीलअख्तर व प्रमिला मरांडी के नेतृत्व में। 12 मई को रामगढ़ में  सुखलाल सोरेन  के नेतृत्व में। 13 मई को सरैयाहाट में रूसिलाल सोरेन व प्रवीण सिंह के नेतृत्व में।  13 मई को जामा में शेलेन्द्र हेम्ब्रम के नेतृत्व में। 14 मई को रानीश्वर में पौलुस मुर्मू के नेतृत्व में तथा 16 मई को  जरमुंडी में शिबू सोरेन व मोहन साह के नेतृत्व में बैठक कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए संगठन स्तर पर उन्हें जागरूक किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य पिन्टु अग्रवाल ने उपरोक्त आशय की जानकारी दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: