दुमका : झाविमों आदिवासी मोर्चा का जिलास्तरीय सम्मेलन 26 मई को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 मई 2018

दुमका : झाविमों आदिवासी मोर्चा का जिलास्तरीय सम्मेलन 26 मई को

babu-lal-marandi
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य पिन्टु अग्रवाल ने  बताया कि झारखंड विकास मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तीन दिवसीय दौरे पर 13 मई  को दुमका पहुंचेंगे। श्री    मरांडी इस दिन दुमका में आदिवासी बहुउद्देश्य उत्थान सहकारी समिति के तत्वावधान में आयोजित   कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन दोपहर  1 बजे दुमका परिसदन  में झाविमों  दुमका प्रखंड  की बैठक में सम्बोधित करेगे । 14 मई झाविमों  रामगढ़ प्रखंड की बैठक में 11 बजे से तथा जामा प्रखंड की बैठक में दोपहर दो  बजे दोनों बैठक को  सम्बोधित करेगे । 15 मई को मसलिया व रानेशवर प्रखंड में श्री मरांडी बैठक को संबोधित करेंगे।  26 मई को झाविमों आदिवासी मोर्चा के दुमका जिला में  होने वाले सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा होगी।  उक्त सम्मेलन में दुमका के 206 पंचायत से आदिवासी मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे ।केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य झाविमो पिन्टु अग्रवाल ने उपरोक्त की जानकारी दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: