फुलपरास : खरीफ महाअभियान सह महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 मई 2018

फुलपरास : खरीफ महाअभियान सह महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन

kharif-corf-festival-foolparas
फुलपरास/मधुबनी (रूपेश कुमार) 30 मई,  प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को खरीफ महाअभियान सह महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रूपेश कुमार बीडीओ राजकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।उद्धघाटन के बाद अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख रूपेश कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के आय को बढ़ाने के लिये लगातार काम कर रहीं हैं।कृषि बैज्ञानिक के द्वारा लगातार बैज्ञानिक तरीकों से खेती के गुड़ सिखाये जा रहें हैं।विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी दी जा रहीं हैं।कार्यक्रम मे विभिन्न तरह से बागवानी जैविक कृषि धान फसल जीरो टिलेज से खेती के वारी में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलदेव प्रसाद जिला पार्षद मिथलेश कुमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह यादव कई कृषि वैज्ञानिक सभी जनप्रतिनिधियों सहित सभी किसान सलाहकार सहित सैकड़ो किसान भाई भी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: