अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जून 2018

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए

1007-pilgrim-view-amarnath-cave
श्रीनगर,28 जून, दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में आज यात्रा के पहले दिन महिलाओं और साधुओं समेत एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। बुधवार से शुरू हुई यह यात्रा 60 दिनाें तक चलेगी। एक अाधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात से जारी भारी बारिश के कारण आज सुबह यात्रा की शुरूआत में देरी हुई । बालताल और पहलगाम मार्गों पर यह दोपहर बाद ही शुरू हुई जिसके कारण बालताल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 यात्री ही दर्शन के लिए रवाना हो सके प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।

कोई टिप्पणी नहीं: