बिहार के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जून 2018

बिहार के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार

chance-for-rain-bihar
पटना, 28 जून, बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार,"अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं जबकि पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।" बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.3 डिग्री व पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: