बिहार : भाकपा ने सामूहिक बलात्कार की सख्त निन्दा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 15 जून 2018

बिहार : भाकपा ने सामूहिक बलात्कार की सख्त निन्दा की

cpi-condemn-gang-rape-bihar
पटना (आर्यावर्त डेस्क)15 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गया जिला में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर की बीबी और नाबालिक बेटी के साथ 13 जून की रात हुये सामूहिक बलात्कार की सख्त निन्दा की है और इसके के लिए राज्य में लगातार गिरती कानून-व्यवस्था को जिम्मेवार माना है। पार्टी ने बिहार सरकार से इसकी न्यायिक जांच की मांग की है और घटना के लिए जिम्मेवार दोषी व्यक्तियों को कठोर दंड देने की मांग की है। आज यहां जारी एक प्रेस बयान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा है कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। राज्य में हर आए दिन चोरी, राहगिरी, हिंसा, बलात्कार और अन्य प्रकार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और प्रषासनतंत्र इसे रोकने में असमर्थ हो गयी है। गया जिला के गुरारू बाजार से सेट बहबलपुर में निजी क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर रात नौ बजे अपनी बेटी और पत्नी के साथ अपने गांव लौट रहे थे जब सोनडीहा गांव के पार कनौसी रोड में इस सामूहिक बलात्कार की घटना घटी।  रात नौ बजे ऐसा समय है जबकि गांव के लोग भी आम तौर पर जगे ही रहते है। अगर पुलिस की गाड़ी रोड़ पर अपनी ड्यूटी पर रहती तो शायद यह घटना नहीं घटती। श्री सिंह ने इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। इसके साथ ही जांच में दोषी पाये गए व्यक्तियों को कठोर दंड, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा पुलिस प्रषासन तंत्र को चुस्त-दुरूस्त बनाने की मांग की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: