मधुबनी : विद्यापति टावर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 जून 2018

मधुबनी : विद्यापति टावर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

dm-madhubani-initiative-clean-programe
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 03 जून,   जिला पदाधिकारी,मधुबनी के नेतृत्व में रविवार को सुबह लगभग 6:45 बजे स्थानीय थाना चौक स्थित विद्यापति टावर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना मोड़, नीलम चौक से सुभाष चौक चौक होते गिलेशन बाजार होते हुए बाटा चौक तथा महिला कॉलेज रोड होते हुए गंगासागर चौक स्टेशन चौक तक सफाई की गयी। एवं लोगो से भी डस्टविन तथा निर्धारित कचड़ा स्पॉट पर ही कूड़ा-कड़कट रखने की अपील की गई। अभियान(सफाई अभियान) में पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं सड़क पर झाड़ू चलाया गया एवं कचड़ा उठाया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी,श्री जटाशंकर झा,कार्यपालक पदाधिकारी,मधुबनी, श्री समीर महासेठ, माननीय विधायक,मधुबनी, श्री गिरीश पांडेय,अधीक्षक,रेडक्रॉस मधुबनी, तथा क्लब मधुबनी के सदस्यगण,रेडक्रॉस के सदस्यगण तथा कई वार्ड पार्षदगण छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ मधुबनी वासियो ने हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: