मधुबनी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने किये पौधरोपण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जून 2018

मधुबनी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने किये पौधरोपण


  • शहर के थाना मोड़ स्थित विद्यापति प्रतिमा परिसर में किया पौधरोपण

dm-madhubani-planting-tree
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 05 जून, श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के थाना मोड़ स्थित विद्यापति टाॅवर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री जटाशंकर झा,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा एक आम का पौधा विद्यापति परिसर में लगाया गया। उन्होने कहा कि सभी लोगों को पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए,ताकि ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचा जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: