झारखंड : डायन के शक में सत्तर वर्षीय वृद्धा की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 जून 2018

झारखंड : डायन के शक में सत्तर वर्षीय वृद्धा की हत्या

old-lady-killed-in-gumla
गुमला 13 जून,  झारखंड में गुमला जिले के घघरा थाना क्षेत्र के सलगी गांव में डायन होने के शक में ग्रामीणों ने एक वृद्धा की हत्या कर दी। पुलिस सू्त्रों ने आज यहां बताया कि मृतका की पहचान सत्तर वर्षीय सुभद्रा देवी के रूप में की गयी है जो मूलत : रांची की रहने वाली थी। सुभद्रा पिछले कुछ माह से अपने पैतृक घर पर रहकर खेती के काम की देखरेख कर रहीं थी। घटना का पता तब चला जब सुभद्रा देवी की बेटी उनसे मिलने उनके घर आई थी। शव के पास से मोटी लकड़ी बरामद की गयी है जिससे आशंका है कि महिला की हत्या पीट-पीट कर की गयी है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: