आतंकवादियों ने जवान का अपहरण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 जून 2018

आतंकवादियों ने जवान का अपहरण किया

soldier-kidnapped-in-kashmir
श्रीनगर, 14 जून, जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक जवान का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया, "जवान की पहचान 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवान औरंगजेब के रूप में हुई है। राजौरी जिले की ओर जाते हुए आतंकवादियों ने औरंगजेब के वाहन को कालामपोरा क्षेत्र में रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया।" आतंकवादियों ने यह अपहरण ऐसे समय में किया है जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में लागू रमजान संघर्षविराम के विस्तार पर चर्चा कर रहे हैं। यह संघर्ष विराम शुक्रवार को समाप्त होने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं: