मधुबनी : युक्तिकरण के पश्चात प्रारूप सूची आम निर्वाचकों/राजनीतिक दलों के अवलोकन हेतु प्रकाशित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जून 2018

मधुबनी : युक्तिकरण के पश्चात प्रारूप सूची आम निर्वाचकों/राजनीतिक दलों के अवलोकन हेतु प्रकाशित

voter-list-publish
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 27,जून, भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के निदेश के आलोक में श्री शीर्षत कपिल अशोक जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा दिनांक 27.06.18 को जिले के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों यथा 31-हरलाखी,32-बेनीपट्टी, 33-खजौली,34-बाबूबरही,35-बिस्फी, 36-मधुबनी, 37-राजनगर(अ0जा0), 38-झंझारपुर, 39-फुलपरास एवं 40-लौकहा के मतदान केन्द्रों का आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निदेश के आलोक में युक्तिकरण के पश्चात प्रारूप सूची आम निर्वाचकों/राजनीतिक दलों के अवलोकन हेतु प्रकाशित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा सबों से इसका अवलोकन कर यदि किसी को प्रारूप सूची के विरूद्ध कोई आपत्ति/सुझाव देना हो तो वे लिखित रूप से कार्यालय अवधि में जिला निर्वाचन कार्यालय,मधुबनी में दिनांक 28.06.2018 से 07.07.2018 तक या इससे पूर्व देने का अनुरोध किया गया है। प्राप्त सभी सुझाव/आपत्ति का नियमानुसार निस्तार कर एवं जिले के राजनीतिक दलों से विमर्श कर तदनुसार प्रारूप सूची में संशोधन करते हुए इसे आयोग को अनुमोदन हेतु भेजी जाएगी। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त सुझाव/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस आशय की सूचना जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव,सभी माननीय विधायक,मधुबनी जिला एवं सभी माननीय सांसद,मधुबनी जिला एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों एवं संबंधितों को दी गयी है। [5:38 PM, 6/27/2018] Sujeet Kumar Jha Dpro Office: इसी को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पदाधिकारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहर्ता,मधुबनी, श्री विनोद कुमार,उप निर्वाचन,पदाधिकारी,मधुबनी,श्री मुकेश रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी,श्री विमल कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: