अमरनाथ यात्राके लिये 709 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 जुलाई 2018

अमरनाथ यात्राके लिये 709 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

709-pilgrim-depart-to-amarnath
जम्मू, 29 जुलाई, अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को 709 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। अब तक करीब 2,56,000 श्रद्धालु बफार्नी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। पुलिस ने बताया, "20 वाहनों में सवार तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।" पिछले 32 दिनों जारी वार्षिक तीर्थयात्रा में शनिवार तक 2,56,000 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। 60 दिवसीय यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: