अमरनाथ यात्रा में 724 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जुलाई 2018

अमरनाथ यात्रा में 724 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

724-piligrim-depart-to-amarnath-on-monday
जम्मू, 30 जुलाई, अमरनाथ यात्रा के लिये 724 श्रद्धालुओं का नया जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 19 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ श्रद्धालुओं का यह जत्था दिन के अंत तक दोनों आधार शिविरों तक पहुंचेगा। इसके लिये मार्ग में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। 60 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि बीती शाम तक कुल 2.58 लाख श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं। पिछले सप्ताह यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आयी थी। यात्रा 26 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के दिन समाप्त होगी। अधिकारी ने बताया, ‘‘अमरनाथ यात्रा के 32वें दिन यानी कल 3,131 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। अब तक 2,58,487 श्रद्धालु पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।’’ 


कोई टिप्पणी नहीं: