गुड़गांव प्रशासन ने 12 पबों को बंद किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जुलाई 2018

गुड़गांव प्रशासन ने 12 पबों को बंद किया

12-pub-close-in-gurugram
गुड़गांव, 30 जुलाई, हरियाणा के गुड़गांव जिला प्रशासन ने यहां एमजी रोड पर स्थित 12 पब और बार पर कार्रवाई की है। ये पब और बार अपने परिसरों में कथित तौर पर देह व्यापार कराते हुए पाए गए थे। गुड़गांव पुलिस और आबकारी विभाग ने 22 जुलाई को और कल पबों और बार पर छापे मारे थे और वहां अनैतिक गतिविधियां होने का पता चला था। इसके बाद कल देर रात 12 पब और बार को बंद करने का फैसला किया गया। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम ने जब कल रात पब पर छापे मारे थे तब उनके साथ हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और गुड़गांव के पुलिस आयुक्त के के राव भी थे। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सहारा मॉल, एमजीएफ मॉल, जेएमडी मॉल के पब और एमजी रोड में स्थित अन्य पब में कथित देह व्यापार पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: