बिहार : बिशप सेबास्टियन का जन्म दिन 14 जुलाई काे है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 जुलाई 2018

बिहार : बिशप सेबास्टियन का जन्म दिन 14 जुलाई काे है

  • पोप फ्रांसिस ने बिशप को कोऐजटर बनाकर दिया है तोहफा 

bishop-sebestian-honored-by-pope
बक्सर.बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लुपुरा को पटना महाधर्मप्रांत का कोऐजटर बनाया गया. कोऐजटर का मतलब है सहायक. अब पटना महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्षों के क्रियाकलापों में पंख लगाएंगे.ऐसा करने से धर्मप्रांत शिखर पर पहुंच जाएगा. अब  सीधे यह कयास लगाया जा रहा है कि कोऐजटर सेबेस्टियन ही अगला महाधर्माध्यक्ष ही होगे? अगर ऐसा होता है तो बक्सर धर्मप्रांत इतिहास रच देगा.बक्सर के  धर्माध्यक्ष रहते विलियम डिसूजा पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष  की कुर्सी पर आसीन हुए थे.अब सेबेस्टियन भी आसपास ही है. कोऐजटर सेबास्टियन का जन्म केरल में 14 जुलाई 1952 में हुआ है.यहां की पलाई स्थित माइनर सेमिनरी में 1971 में प्रवेश किये.उनका पटना में पुरोहिताभिषेक 14 मई 1984 को हुआ.फादर सेबास्टियन को रोम में रहने वाले पोप  ने 7 अप्रैल 2009 को  बिशप नियुक्त किया. विधिवत धर्माध्यक्षीय समारोह आयोजित कर 21 जून 2009 को फादर सेबास्टियन का बिशप अभिषेक हुआ. आज बिशप सेबास्टियन को पोप फ्रांसिस ने जन्म दिन का तोहफा कोऐजटर बनाकर दिया है.उनका जन्म दिन 14 जुलाई को है.आज दिन फ्राइडे है. जो बिशप के लिये गुड साबित हुआ है कोऐजटर सेबास्टियन धर्मप्रांतीय बिशप का मनोबल बढ़ाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: