पटना (आर्यावर्त डेस्क) 18 जुलाई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वामी अग्निवेष पर भाजपा के युवा कार्यकत्र्ताओं द्वारा किए गए हमले की सख्त निंदा की है। साथ ही सरकारी दल द्वारा किए गए इस बर्बर हमले के लिए जिम्मेवार दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की हालत अत्यंत खराब है। प्रषासन इस पर लगाम लगाने में बिल्कुल नाकाम है। स्वामी अग्निवेष 17 जुलाई को झारखंड स्थित पाकुड़ जिले में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। हिस्सा लेने के पहले ही होटल के बाहर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। उन्हें ढकेल कर जमीन पर गिरा दिया गया। उनके कपड़े तक फाड़ दिये गये। अग्निवेष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा ए.वी.वी.पी. के कार्यकत्र्ताओं उनपर जानेलवा हमला किया। ‘‘सैंया भये कोतवाल अब डर काहें को’’ वाली उक्ति चरितार्थ ये भाजपाई कर रहे हैं। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि स्वामी अग्निवेष की सुरक्षा की व्यसव्था रहती तो ऐसी दुखद घटना नहीं घटती। यह पूर्णतः तालिबानी कार्रवाई है। भाजपा और संघ परिवार अपने मूल रूप मंे आ गया है। यह फासिस्ट कार्रवाई है। अगर इसके खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया तो हमारे संविधान, लोकतंत्र पर खतरा पैदा हो जायेगा। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने इसकी जांच की मांग की तथा दोषी पाये गये व्यक्तियों को कठोर दंड देने की भी मांग की है। पुलिस प्रषासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने को कहा है अन्यथा कोई भी राजनीतिक-सामाजिक कार्यकत्र्ता सुरक्षित नहीं रहेगा।
बुधवार, 18 जुलाई 2018
बिहार : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वामी अग्निवेश पर हमले की निंदा की
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें