दुमका : गोपीकांदर के कछुआकान्दर जंगल में दो नक्सली ढेर। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 जुलाई 2018

दुमका : गोपीकांदर के कछुआकान्दर जंगल में दो नक्सली ढेर।

  •  एक एसएलआर रायफल सहित 97 जिंदा कारतूस,  4 मैग्जीन व  एक हैंड ग्रेनेड बम पुलिस ने किया बरामद। 

crime-meeting-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) आईजी हेडक्वार्टर  एसएसबी (फ्रन्टियर) संजय कुमार, डीआईजी एसएसबी सोमित जोशी व डीआईजी संपप्र दुमका राज कुमार लकड़ा  ने 29 जुलाई 2018 को  संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित कर गोपीकांदर के कछुआकान्दर जंगल में दो  हार्डकोर  नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की। प्रेस को जानकारी देते हुए  आईजी हेडक्वार्टर  एसएसबी (फ्रन्टियर) संजय कुमार ने कहा कि  उप राजधानी दुमका के गोपीकान्दर थानान्तर्गत  गाँव कछुआकान्दर जंगल में 15-20 नक्सलियों के छुपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिला सशस्त्र बल व एसएसबी की टीम ने सहायक समादेष्टा  नरपत सिंह,  (एसएसबी-35 बटालियन)  के नेतृत्व में नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।  जवाब में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायंरिग करना शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी।  नक्सलियों के साथ  पुलिस की  भीषण मुठभेड़ करीब एक घण्टे तक चली। अभियान पर निकली टीम की मदद के लिए  परीक्षित बेहरा, कमाण्डेंट, एसएसबी -35 बटालियन,  पुलिस अधीक्षक दुमका   किशोर कौशल,  अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), दुमका, आरसी  मिश्रा,  अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका,   पूज्य प्रकाश,  पुअनि फरीद आलम, थाना प्रभारी, काठीकुण्ड, पुअनि रंजीत मिंज, थाना प्रभारी, गोपीकान्दर, पुलिस निरीक्षक, मनोज कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा,  विवेकानन्द, पुलिस निरीक्षक, काठीकुण्ड प्रभाग, दुमका अपने दल-बल के साथ तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचे। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।  घटना स्थल की तलाशी के क्रम में 2 नक्सलियों का शव पड़ा मिला।  नक्सलियों  के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद, नक्सली साहित्य, खाने-पीने जा रोजाना उपयोग की वस्तुएं पुुुलिस को हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दुमका द्वारा दी गई जप्ती सूची के अनुसार 2 अलग-अलग पिठुओं  के तहत एसएलआर रायफल-1, जिंदा कारतूस- 97,  4 मैग्जीन,  एक हैंड ग्रेनेड,  तिरपाल, 1 ब्लू प्लास्टिक, 1 गमछी (हरा),  फुल पैन्ट -1 (काला) हाफ पैन्ट - 1 (काला),  टी शर्ट पुराना (काला -2) फुल शर्ट (हरा)- 1, ब्लू चेकदार चादर,   फोल्डींग छाता-2,  स्टील प्लेट-02,  नीभ कैप्सूल -1 डिब्बा, नोमी कैप्सूल एक डब्बा, स्पिरूलिना कैप्सूल एक डब्बा, डिटोल साबुन- 2,  रिन साबुन- 2, सरसों तेल (डाबर) 80 ग्राम का 1 डिब्बा, सत्तु - 1 पॉकेट,  दर्द निवारक तेल -1, स्टील गलास- 1, काला रंग जाँघिंया-2,  ऐनक - 1, कंघी- 1, सेविंग रेजर - 1, वाटर बोतल - 2, टॉर्च पीला-, ब्लू रंग का प्लास्टिक रस्सी- 1व  गुलेल-01 बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: