गुवाहाटी , 11 जुलाई,असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य के तीन जिलों में 24,000 से भी ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि राज्य की विभिन्न नदियों में जल - स्तर कम होने के बावजूद हालात गंभीर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज बाढ़ प्रभावित बिस्वनाथ जिले का दौरा किया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रोज जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार , धेमाजी , लखीमपुर और जोरहाट जिलों के 33 गांवों में बाढ़ से 24,244 लोग प्रभावित हुए हैं। प्राधिकरण ने कल कहा था कि तीनों जिले के करीब 24 गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है जिससे 19,170 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ से अब तक 34 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1,309 हेक्टेयर में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
गुरुवार, 12 जुलाई 2018
असम में गंभीर बनी हुई है बाढ़ की स्थिति
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें