मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 18, जुलाई, कला,संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2018-19 अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर 14 वर्ग 06 से 08 तक/अंडर 17 वर्ग 09 से 10 तथा अंडर 19 वर्ग 11 से 12 वीं तक बालक/बालिका भाग लेंगे। प्रत्येक आयुवर्ग से 10 बालक तथा 10 बालिका एक विद्यालय से चयनित होकर जिला में सहभागिता दर्ज करेंगे। अंडर 14 आयुवर्ग में एथलेटिक्स के विविध इवेंट्स आयोजित होंगे। 100 मी0,200 मी0,400मी0,600मी0, उंची कूद,लंबी कूद,गोला फेंक,छक्का फेक तथा चार गुणा सौ मी0 रिले रेस की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। पुनः अंडर 17 आयुवर्ग में एथलेटिक्स में 100 मी0, 200 मी0,400 मी0,800 मी0, 1500मी0, 3000मी0 उंची कूद,लंबी कूद, गोला फेंक,छक्का फेक,भाला फेक,चार गुणा एक सौ मी0 की रिले रेस की प्रतियोगिता होगी। तथा अंडर 19 आयुवर्ग में एथलेटिक्स की 100 मी0, 200 मी0,400 मी0,800 मी0, 1500मी0, 3000मी0, 5000मी0, उंची कूद,लंबी कूद, गोला फेक,छक्का, भाला फेक, चार गुणा चार सौ मी0 रिले रेस, चार गुणा एक सौ मी0 रिले रेस की प्रतियोगिता होगी। एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में कोई एक खिलाड़ी तीन इभेंट्स में भाग ले सकता है। लेकिन उस इभेंट्स में उस विद्यालय के केवल दो खिलाड़ी ही भाग लेंगे। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के खिलाड़ी खेल पोषाक में शामिल होंगे। विद्यालय का अपना लिखित बैनर होना अनिवार्य है। उम्र की गणना 31.12.2018 से की जायेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी का योग्यता प्रमाण पत्र,निबंधन प्रमाण पत्र, अंक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,दो फोटो के साथ उपाधीक्षक,शारीरिक शिक्षा,मधुबनी के कार्यालय में निर्धारित अवधि में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। जिस विद्यालय की खेल में सहभागिता नहीं होगी, वहां के प्रधानाध्यापक/शारीरिक शिक्षक/प्रभारी शारीरिक शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी।
बुधवार, 18 जुलाई 2018
मधुबनी : जिला स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का अगस्त में होगा आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें