मधुबनी : अधिकारियों का सम्मान-सह- विदाई समारोह का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 17 जुलाई 2018

मधुबनी : अधिकारियों का सम्मान-सह- विदाई समारोह का आयोजन

madhubani-officials-transfer-occasion
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 17, जुलाई, जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मधुबनी जिला से स्थानांतरित अंचल अधिकारियों का सम्मान-सह- विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों के क्रिया-कलापों की चर्चा की गयी एवं उनके सुखद भविष्य की भी कामना की गयी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से ही राजस्व विभाग से संबंधित कार्य को ससमय पूरा कर लिया जाता था। जिला पदाधिकारी द्वारा मधुबनी जिले से स्थानांतरित 11 अंचल अधिकारियों को पाग-दोपट्टा एवं मिथिला पेंटिंग तथा गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मधुबनी जिले के लौकही, खुटौना, फुलपरास, बासोपट्टी, लदनियां, लखनौर ,राजनगर, पंडौल, खजौली, कलुआही एवं विस्फी सहित कुल 11 अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। तत्पश्चात अपर समाहर्ता,मधुबनी एवं अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी के द्वारा कलुआही अंचल के दर्जनों भूमिहीन लोगों के बीच राजस्व रसीद सहित पर्चा का वितरण किया गया।  इस अवसर पर श्री कुमार गौरव,सहायक समाहर्ता,मधुबनी, श्री दुर्गानदं झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री ऋषिकेष शर्मा,अपर समाहर्ता,मधुबनी,श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी,मो0 अतिकुद्दीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: