मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 12 जुलाई, आज दिनांक 12 जुलाई को मधुबनी शहर के विभिन्न वार्ड में युवाओं की टोली ने जन सम्पर्क अभियान चलाया। समाजसेवी सह अधिवक्ता अजय झा यश के नेतृत्व में आज युवाओं की टोली ने मधुबनी शहर के वार्ड संख्या 15, 17 और 29 में जन सम्पर्क अभियान चलाया। अजय झा ने शहर वासियों से अपील किया कि मधुबनी नगर परिषद के भ्रष्ट पदाधिकारी को बर्खास्त कराने एवं जेल भेजने को लेकर 14 जुलाई को एकदिवसीय उपवास का आयोजन जिला समाहरणालय के समक्ष रखा गया है, जिसमें शहरवासियों की सहभागिता अनिवार्य है। अजय झा ने जनसंपर्क के दौरान बुद्धिजीवियों के बीच सारे कागजात प्रस्तुत किये। अजय झा यश ने कहा कि जिस तरह से जनता का साथ और सहयोग मिल रहा है उसे देखकर लगता है कि ये आंदोलन ऐतिहासिक होगा और मधुबनी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे नही मानी जायेगी आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। युवाओं की भागीदारी उत्साहवर्धक है। लोग अब खुल कर साथ दे रहे हैं। बहुत जल्द शहर को भ्रष्ट पदाधिकारी से मुक्ति मिलेगी। जन सम्पर्क करने वालों में रवि शंकर, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद यूनुस हमजा, पंकज झा, सूरज मिश्रा, राकेश प्रजापति, विवेक गौतम आदि शामिल हुए।
गुरुवार, 12 जुलाई 2018
मधुबनी : आंदोलन को सफल बनाने के लिए युवाओं ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें