दुमका : मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 अभियान के जिलाध्यक्ष बनाए गए अशोक कुमार चैधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 9 जुलाई 2018

दुमका : मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 अभियान के जिलाध्यक्ष बनाए गए अशोक कुमार चैधरी

mod-mission-2019-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) डेमोक्रेटिक फाउंडेशन फाॅर एक भारत एवं समृद्ध भारत द्वारा संचालित मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 अभियान का विस्तार करते हुए संगठन ने अशोक कुमार चैधरी को दुमका जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने उपरोक्त आशय का पत्र जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्र निर्माण के कार्य में आपकी सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। पत्र में जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने कहा कि मनुष्य परम पिता परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना हैं। जीवन मंे अपने सम्पूर्ण ज्ञान, संवदेना, सामथ्र्य व पुरुषार्थ का प्रदर्शन करते हुए ऐसा श्रेष्ठ कार्य करें ताकि परिवार के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट के प्रति भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा नैतिक जिम्मेवारी, कर्तव्य, दूर दृष्टि, आचरण, शुद्ध सात्विक व निश्छल होकर तथा राष्ट्र ऋण से उऋण का लक्ष्य बना कर होम करेंगे ताकि मिशन मोदी एगेन पीएम 2019 की योजना साकार हो सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: