देसी गर्ल प्रियंका 36 साल की हुईं, लंदन में मना रहीं जन्मदिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 जुलाई 2018

देसी गर्ल प्रियंका 36 साल की हुईं, लंदन में मना रहीं जन्मदिन

priyankaa-chopra-become-36
मुंबई, 18 जुलाई, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को 36 साल की हो गईं। बरेली जैसे छोटे से शहर में पली-बढ़ी प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रियंका ने जन्मदिन के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक प्लेट की तस्वीर साझा की, जिस पर डेजर्ट के साथ ही चॉकलेट से 'हैप्पी बर्थडे प्रिंयका' लिखा हुआ है। अमेरिकी शो 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरत हासिल करने वाली प्रियंका ने 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें लिएम हेम्सवर्थ और रेबेल विल्सन भी हैं। फिल्म 2019 में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। भारत में पूर्व विश्व सुंदरी सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'भारत' और शोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। बॉलीवुड हस्तियों ने  प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दी

कोई टिप्पणी नहीं: