गुजरात में महिला का अपहरण, बलात्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 2 जुलाई 2018

गुजरात में महिला का अपहरण, बलात्कार

अहमदाबाद / राजकोट , दो जुलाई,  राजकोट जिले में सात लोगों के एक समूह ने एक महिला का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि अन्य लोगों ने उसे ब्लैकमेल करने के लिये इस कृत्य की वीडियो बनाया।  पुलिस ने आज यह जानकारी दी।  बलात्कार का एक अन्य मामला उत्तरी गुजरात के पाटन से सामने आया है जहां एक महिला से उसके परिचित ने चलती कार में बलात्कार किया।  पुलिस ने बताया कि पहली घटना राजकोट जिले के जेतपुर में हुई जहां उसके ब्वायफ्रेंड पर हमला करने के बाद महिला का सात लोगों ने अपहरण कर लिया और उनमें से एक ब्रिराजसिंह झाला ने उनके साथ बलात्कार किया।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 जून की है और कल एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।  एक अन्य घटना में पाटन में कल एक महिला से उसके परिचित ने चलती कार में बलात्कार किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: