दुमका ( अमरेन्द्र सुमन) श्रावणी मेला को देखते हुए बासुकिनाथ धाम में उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने दिन मंगलवार को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के चंलत एटीएम का फीता काटकर विधिवत उसका उद्घाटन किया। एसबीआई का चंलत एटीएम पूरे एक माह (मेला अवधि) तक विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर उपस्थित रहेगा। उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि चंलत एटीएम के माध्यम से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा। श्रद्धालुओं कोे पैसा निकालने के लिए भटकना नही पड़ेगा। बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो जिला प्रशासन ने यह संकल्प ले रखा है। नियमित रुप से इस एटीएम में पैसे की रिफीलिंग की जायेगाी। मेला के दौरान अलग-गलग प्रांतों से श्रद्धालु बासुकिनाथ धाम पहंुचते हैं। इस दौरान एटीएम की तलाश करते हुए श्रद्धालु देखे जाते हैं। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जितेन्द्र कान्त ठाकुर, मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय दुमका शलिग्राम राम, शाखा प्रबंधक बासुकिनाथ अभिषेक कुमार, एटीएम चैनल मैनेजर राजीव कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
मंगलवार, 31 जुलाई 2018
दुमका : श्रावणी मेला को देखते हुए डीडीसी ने किया चलन्त एटीएम का उद्घाटन
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें