दरभंगा (आर्यावर्त डेस्क) 30 जुलाई, एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंन्स का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा में 19-20 नवम्बर,2019 को होना तय किया गया है। माननीय कुलपति प्रोफेसर एस के सिंह ने इस समारोह को यादगार बनाने हेतु एक कमिटी गठित की है । ये समारोह विश्वविद्यालय एवं सुलभ इंटरनेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। प्रोफेसर बिनोद कुमार चौधरी , विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग एवं निदेशक महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल चेयर के निदेशक को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। पांच सदस्यीय कमेटी में चार मेम्बर हैं जिनमे प्रोफेसर आई के रॉय, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग, डॉ अवनी रंजन सिंह, सी एम कॉलेज, दरभंगा, डॉ ए के झा, प्रधानाचार्य, एम आर एम कॉलेज, दरभंगा, डॉ दिवाकर झा ,स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग ,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा है। संयोजक एक या दो प्रतिनिधि सुलभ इंटरनेशनल के रख सकते है। आज डॉ विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। विदेशी मेहमानों की लिस्ट फाइनल कर सूचित किया जाएगा। वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में लगातार सेमिनार और कॉन्फ्रेंस आयोजित किये जा रहे हैं।
सोमवार, 30 जुलाई 2018
दरभंगा : अंतर्राष्ट्रीय कॉनफ्रेन्स के लिये पांच सदस्यीय कमिटी गठित !
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें