रायगंज के नए विशप होंगे फा० फुलजेन्स अलोसियस तिग्गा - - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 12 जुलाई 2018

रायगंज के नए विशप होंगे फा० फुलजेन्स अलोसियस तिग्गा -

tigga-raiganj-new-bishop
8 जून 2018 शुक्रवार के दिन रोम में पोप फ्रांसिस के द्वारा प० बंगाल के रायगंज धर्मप्रान्त के नए विशप के लिए फा० फुलजेन्स अलोसियस तिग्गा का चयन किया गया और उनके नाम की घोषणा पोप फ्रांसिस के द्वारा किया गया।

फा० फुलजेन्स की जीवनी- फा० फुलजेन्स का जन्म तीन मार्च उन्नीस सौ पैसठ को गुमला धर्मप्रान्त के चेरिंग पल्ली के भेलवा कला गांव में हुआ। उन्होंने पुरोहित बनने के लिए सबसे पहले पटना महाधर्मप्रान्त के डिबरा नामक जगह से अपनी पुरोहिताई की शिक्षा ग्रहण किया। ततपश्चात चक्काराम माइनर सेमिनरी में रहकर आई० ए० की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो वर्षों तक मुज्जफरपुर के मसीही गुरुकुल में रहे। इलाहाबाद से स्नातक करने के पश्चात विश्व ज्योति गुरुकुल वाराणसी से फिलॉसफी और भोपाल रीजनल सेमिनरी से थेलोगी किया। सभी शिक्षा - दीक्षा ग्रहण करने के बाद फा० फुलजेन्स का पुरोहिताभिषेक तीन मई उन्नीस सौ सन्तानवे को मुजफ्फरपुर धर्मप्रान्त में हुआ। 

पुरोहिताभिषेक के बाद का सफर - वर्ष 1997- 2000 तक विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए फा० फुलजेन्स ने वर्ष 2000- 2004 तक चुहड़ी पल्ली में सहायक पल्ली पुरोहित रहे। 2004- 2009 तक चनपटिया पल्ली में पल्ली पुरोहित रहे। 2209- 2015 तक दुसैया पल्ली में पल्ली पुरोहित के साथ- साथ संत पीटर माइनर सेमिनरी के रेक्टर पद पर रहे। वर्ष 2015- 2017 तक चखनी पल्ली के पल्ली पुरोहित रहे, वर्ष 2017 से रामनगर पल्ली के पल्ली पुरोहित के साथ - साथ बेतिया पल्ली के विकर जेनरल और प० चम्पारण जिले के डीन बने। इसके अतिरिक्त फा० फुलजेन्स पुरोहित कौंसिल के सदस्य, धर्मप्रान्त के सलाहकार, वोकेशन कमीशन के इंचार्ज और वोकेशन प्रमोटर पद को भी सुशोभित किये।

कोई टिप्पणी नहीं: